रायपुर _नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में आ रही तकलीफ के बीच खुद मोर्चा खोला,,,, दरअसल 18 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहे इसके बीच लोगों के घरों से कचरा कलेक्शन नहींह पाया,,, 6 दिनों से राजधानी रायपुरवासी परेशान होते रहे,,,,,,,गत 6 दिनों से रामकी कंपनी द्वारा घर-घर जाकर कचरा उठाने का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। रायपुर के महापौर, उनकी परिषद, स्थानीय विधायक और सांसद इस गंभीर संकट पर पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे जनता के बीच हाहाकार मचा हुआ है।
खुद गाड़ी चलाकर लोगों के घरों से निकलवाया कचरा
बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए आकाश तिवारी ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि चाहे रामकी कंपनी की गाड़ियां आएं या न आएं, वे जनता को इस संकट में अकेला नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने साफ किया कि अगर आगे भी उन्हें खुद गाड़ी चलानी पड़ी, तो वे पीछे नहीं हटेंगे और लगातार लोगों के घरों से कचरा साफ करवाते रहेंगे।
रायपुर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 34 (पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड) से नेता प्रतिपक्ष ने खुद शुरू किया सफाई अभियान। 6 दिनों से रामकी कंपनी के हड़ताल/काम बंद होने के कारण रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पूरी तरह ठप है।



